---विज्ञापन---

IPL 2026 में इन 4 खिलाड़ियों ने किया पर्ची सेलिब्रेशन, जानिए किसने क्या लिखा?

IPL 2026: क्रिकेट की दुनिया में अब सभी युवा खिलाड़ी अपनी अलग-अलग सेलिब्रेशन स्टाइल लेकर आते हैं. बहुत ही कम खिलाड़ी एक दूसरे का सेलिब्रेशन कॉपी करते हैं. हालांकि आईपीएल 2026 में पर्ची सेलिब्रेशन फिलहाल बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रहा है.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

आईपीएल 2026 पर्ची सेलिब्रेशन

आईपीएल 2026 में अब तक 4 बार पर्ची सेलिब्रेशन देखा गया है।

खिलाड़ी मैच शुरू होने से पहले पर्ची बनाते हैं और सफलता मिलने पर उसे दिखाते हैं।

फैंस और सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड को पसंद किया जा रहा है।

पर्ची सेलिब्रेशन करने वाले खिलाड़ी

अभिषेक शर्मा, रघु शर्मा, उर्विल पटेल और आकाश सिंह ने आईपीएल 2026 में पर्ची सेलिब्रेशन किया है।

IPL 2026 Parchi Celebration

IPL 2026: आईपीएल 2026 में अब तक 4 बार पर्ची सेलिब्रेशन देखने को मिला है. इस सेलिब्रेशन में खिलाड़ी मैच शुरू होने से पहले ही पर्ची बना लेते हैं और जैसे ही मैदान पर उन्हें सफलता मिलती है, तो वो पर्ची जेब से निकाल कर सभी को दिखाते हैं. फैंस भी इस पर्ची सेलिब्रेशन के ट्रेंड को पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी इसके बारे में जमकर बात हो रही है. हालांकि आईपीएल 2026 में इस ट्रेंड को फॉलो करने वाले सभी खिलाड़ियों ने अपनी पर्ची में अलग-अलग बातें लिखी हैं. 

इन 4 खिलाड़ियों ने किया पर्ची सेलिब्रेशन 

आईपीएल 2026 में सबसे पहले पर्ची सेलिब्रेशन सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने किया था. उन्होंने इस सेलिब्रेशन को पिछले सीजन में भी करके दिखाया था. अभिषेक के बाद ये सेलिब्रेशन मुंबई इंडियंस के रघु शर्मा ने किया था. लखनऊ के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने भी अर्धशतक जड़ने के बाद ये पर्ची सेलिब्रेशन किया. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के आकाश सिंह ने सीएसके के खिलाफ मुकाबले में इस सेलिब्रेशन को किया. जिसके बाद से ही इस सेलिब्रेशन को ट्रेंड कहा जा रहा है. इसके बारे में अब चर्चा भी शुरू हो गई है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026: KKR vs GT मैच पर मंडराया रद्द होने का खतरा! टूट सकता का फैंस का दिल

First published on: May 16, 2026 01:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola