हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Katrina Kaif सास के हाथ का खाना करती हैं पसंद, सब्जियों का नाम सुन नहीं होगा यकीन

Katrina Kaif Favorite Food: कैटरीना कैफ को खाने में क्या पसंद है अब ये उनके पति विक्की कौशल ने लेटेस्ट इंटरव्यू में रिवील किया है। उन्होंने कैटरीना की सास संग बॉन्डिंग पर कई मजेदार बातें बताई हैं। एक्ट्रेस अपनी सास को खुश रखने के लिए कुछ ऐसा करती हैं जिससे बाकी बहुओं को भी सीख लेनी चाहिए।

विज्ञापन
कैटरीना कैफ की क्या है फेवरेट सब्जी?

Katrina Kaif Favorite Food: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) यूं तो विदेशी हैं लेकिन पंजाबी मुंडे विक्की कौशल (Vicky Kaushal) से शादी करने के बाद वो एकदम देसी हो गई हैं। इस बात का सबूत तो हाल ही में विक्की कौशल ने अपने हालिया इंटरव्यू में दिया है। उन्होंने रिवील किया कि अब कैटरीना विदेशी खाना छोड़ अपनी सास के हाथों का बना हुआ खाना ज्यादा एन्जॉय करती हैं।

कैटरीना की सास के साथ बॉन्डिंग के बारे में बात करते हुए विक्की ने रिवील किया कि उनकी पत्नी सास की सभी बातें मानती हैं। इसके साथ ही कैटरीना कैफ को अपनी सास के हाथ की कौन-सी सब्जियां पसंद हैं ये सुनकर तो आप भी हैरान रह जाएंगे। विक्की ने खुलासा किया है कि कैटरीना को सास के हाथ की तौरी, टिंडे, लौकी और बीन्स खाना बहुत अच्छा लगता है। वो अब अपना वक्त भी फैमिली के साथ बिताना पसंद करती हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola