हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: राहु में मंगल की अंतर्दशा से व्यक्ति का जीवन हो जाता है बर्बाद, जानें बचने के उपाय?

राहु में मंगल की अंतर्दशा के दौरान व्यक्ति को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं राहु में मंगल की अंतर्दशा कितने समय तक होती है और उस दौरान व्यक्ति को कौन-कौन से उपाय करने चाहिए।

विज्ञापन
मेहनत करने के बाद भी नहीं मिलता फल...

Rahu Mangal Antardasha Effects: राहु और मंगल दोनों ही महत्वपूर्ण ग्रह हैं। छाया ग्रह राहु को अप्रत्याशित घटनाओं, सपनों, सांसारिक इच्छाओं, नाम, लालच और चालाकी आदि का दाता माना जाता है। जबकि मंगल देव पराक्रम, ऊर्जा, साहस और भूमि के दाता हैं। एक तय समय के बाद इन दोनों ग्रहों की चाल में बदलाव होता है।

वहीं जब राहु की महादशा में मंगल की अंतर्दशा चलती है तो व्यक्ति को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसका प्रभाव करीब 1 साल 18 दिन तक रहता है। राहु में मंगल के होने से अंगारकर योग भी बनता है, जिसका अधिकतर अशुभ प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है।

इस दौरान व्यक्ति आक्रमाक हो जाता है और उसे बात-बात पर गुस्सा आता है। इसके अलावा व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में दिक्कतें आती हैं और परिवार से क्लेश होता रहता है। कई बार बड़ी मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को सफलता नहीं मिलती है। ऐसे में व्यक्ति को कुछ उपाय करने चाहिए।

विज्ञापन

यदि आप जानना चाहते हैं कि राहु में मंगल की अंतर्दशा के दौरान व्यक्ति को कौन-कौन से उपाय करने चाहिए तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

ये भी पढ़ें- Numerology: लत के जल्द शिकार हो जाते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, किन चीजों से रहें दूर?

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola