---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: लत के जल्द शिकार हो जाते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, किन चीजों से रहें दूर?

Numerology: किसी भी चीज की लत बहुत बुरी है लेकिन कई लोग इस दलदल से बाहर नहीं निकल पाते हैं। चलिए जानते हैं उन तारीखों के बारे में, जिन पर जन्मे लोगों को आसानी से किसी भी चीज की लत लग जाती है।

---विज्ञापन---

Numerology: आज के समय में लत (एडिक्शन) एक बड़ी बीमारी है। इस समय अधिकतर लोग किसी न किसी लत के शिकार हैं। जहां कुछ लोग तम्बाकू, सिगरेट और गुटखा खाए बिना नहीं रह पाते तो कई लोगों को फोन चलाने का एडिक्शन होता है। कहने का मतलब ये है कि हर एक व्यक्ति को कभी न कभी किसी चीज का एडिक्शन हो जाता है, जिससे पीछा छुड़ाने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

अंक शास्त्र की मानें तो कुछ तिथियां ऐसी हैं, जिन पर जन्मे लोगों को अन्य लोगों की तुलना में बहुत ही जल्दी किसी भी चीज की लत लग जाती है। एडिक्शन के कारण उन्हें जीवन में कई बार हार का सामना करना पड़ता है। लेकिन सही समय पर कदम उठाने से ये लोग उस लत से बच भी सकते हैं। चलिए जानते हैं उन तिथियों के बारे में जिन पर जन्मे लोगों को किसी भी चीज का आदि नहीं होना चाहिए।

---विज्ञापन---

ये लोग आसानी से हो जाते हैं एडिक्शन का शिकार

अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका दिमाग तेज होता है। ये लोग हर चीज को सीखने की कोशिश करते हैं। लेकिन इनकी सबसे बड़ी कमजोरी ये है कि इन्हें किसी भी चीज की एडिक्शन बहुत जल्दी हो जाती है। ये चीज इनके लिए अच्छी भी हो सकती है, लेकिन अधिकतर समय इन्हें नुकसान ही होता है।

इसलिए सलाह दी जाती है कि 5, 14 और 23 तारीख पर जन्मे लोगों को तम्बाकू, सिगरेट और गुटखा आदि हानिकारक चीजों और गलत संगत से दूर रहना चाहिए। इसके अलावा इन लोगों को किसी चीज व इंसान पर भी जरूरत से ज्यादा निर्भर नहीं होना चाहिए। नहीं तो इन्हें ही बाद में पछताना पड़ता है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Panchayati Podcast (@thepanchayatipodcast)

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chandra Uday: 3 दिन तक अस्त रहने के बाद चंद्र हुए उदय, इन 3 राशियों के जीवन में फिर लौटेंगी खुशियां

---विज्ञापन---

5, 14 या 23 तारीख पर जन्मे लोगों की खूबियां

5, 14 या 23 तारीख पर जन्मे लोगों का स्वामी बुध ग्रह है। इसलिए इन तारीखों पर जन्मे लोगों का दिमाग तेज होता है। ये लोग अपना अच्छा-बुरा अच्छे से जानते हैं। इन्हें अपना काम निकलवाना अच्छे से आता है।

  • लकी करियर- फाइनेंशियल सेक्टर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर और खुद का व्यापार
  • लकी रंग- हरा
  • लकी अंक- 5
  • लकी दिशा- उत्तर
  • उपाय- गणेश जी की पूजा करें और गौ माता की सेवा करें।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: गुरु की कृपा से 3 राशियों पर चढ़ेगा प्‍यार का खुमार, साथी संग बिताएंगे रोमांटिक पल

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 29, 2025 02:24 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola