हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 बड़े नाम, लिस्ट में CSK-MI के दिग्गज भी शामिल

IPL 2027 सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन दिसंबर में गोवा में आयोजित किया जाएगा. ऑक्शन से पहले अलग-अलग फ्रेंचाइजियों से 10 बड़े खिलाड़ियों के नाम सामने आए हैं, जिन्हें आगामी सीजन से पहले रिलीज किया जा सकता है. इसमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंय के दिग्गज खिलाड़ी का नाम भी शामिल है.

विज्ञापन
आईपीएल 2027 के लिए दिसंबर में होगा ऑक्शन (PIC Credit - ANI)

IPL 2027 Release List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले खिलाड़ियों के रिलीज और रिटेन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. अलग-अलग फ्रेंचाइजियों से 10 बड़े खिलाड़ियों के नाम सामने आए हैं, जिन्हें आगामी सीजन से पहले रिलीज किया जा सकता है. हालांकि, यह अभी संभावित लिस्ट है और फ्रेंचाइजियों की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से एमएस धोनी का नाम चर्चा में है. माना जा रहा है कि धोनी खिलाड़ी के बजाय मेंटोर, बैटिंग कोच या किसी अन्य भूमिका में टीम के साथ जुड़े रह सकते हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस (MI) से हार्दिक पांड्या को लेकर भी अटकलें हैं. ट्रेड की कोशिश सफल नहीं होने पर उन्हें रिलीज किया जा सकता है. दिल्ली कैपिटल्स (DC) से काइल जेमिसन, गुजरात टाइटंस से शाहरुख खान और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से मनीष पांडे संभावित रिलीज की लिस्ट में बताए जा रहे हैं.

इसके अलावा, लखनऊ सुपर जायंट्स से मयंक यादव का नाम है. चोटों के कारण लगातार मैचों से दूर रहने की वजह से फ्रेंचाइजी उनके विकल्प पर विचार कर सकती है. पंजाब किंग्स से युजवेंद्र चहल के नाम की चर्चा है, जबकि राजस्थान रॉयल्स से रवि बिश्नोई को रिलीज किए जाने की अटकलें हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से यश दयाल और सनराइजर्स हैदराबाद से लियाम लिविंगस्टोन भी संभावित रिलीज की सूची में शामिल हैं. अगर ये खिलाड़ी रिलीज होते हैं तो IPL 2027 ऑक्शन में इनकी नई टीम देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेल सकते हैं रवींद्र जडेजा, कोच ने बताया क्यों अब भी है मौका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola