Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

IPL 2026: ‘मैं भगवान नहीं हूं…’, सनराइजर्स के खिलाफ मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन में LSG की तरफ से मोहम्मद शमी का प्रदर्शन शानदार नजर आ रहा है. उन्होंने अभी तक खेले दोनों मैचों में धमाकेदार गेंदबाजी की है. सनराइजर्स के खिलाफ मैच के बाद उन्होंने बड़ा बयान देते हुए क्या कहा आइए आपको भी बताते हैं.

Author Written By: Nikhil | Updated: Apr 6, 2026 17:20
Share :
हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

मोहम्मद शमी का प्रदर्शन

मोहम्मद शमी लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं।

उन्होंने सनराइजर्स के खिलाफ 4 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट लिए।

लखनऊ ने शमी को इस सीज़न में 10 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है।

शमी का बयान

शमी ने कहा कि वह सिर्फ कोशिश करते हैं और बाकी सब अल्लाह पर छोड़ देते हैं।

IPL 2026: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपरजाइंट्स के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लगातार कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. सनराइजर्स के खिलाफ मैच में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी करते हुए एक बेहतरीन स्पेल फेंका. उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए महज 9 रन खर्च किए और 2 विकेट अपने नाम किए. लखनऊ की टीम ने उनको इस सीजन 10 करोड़ के प्राइस पर टीम में शामिल किया है. पिछले सीजन शमी सनराइजर्स के लिए खेल रहे थे लेकिन प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. इसी के चलते टीम ने उनको रिलीज करने का फैसला किया था. 

लखनऊ के खिलाफ मैच विनिंग गेंदबाजी करने के बाद उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछे गए सवालों पर उन्होंने कहा, मैं सिर्फ कोशिश करता हूं, बाकी सब अल्लाह के ऊपर है. मैं सिर्फ मेहनत कर रहा हूं. आईपीएल हो या कुछ और मैं हर जगह मेहनत कर रहा हूं. हर बार स्किल्स बेहतर करने के लिए मेहनत लगती है.

---विज्ञापन---

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

ये भी पढ़िए- IPL 2026: CSK के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस दिन मैदान पर वापसी करेंगे MS Dhoni!

---विज्ञापन---
First published on: Apr 06, 2026 05:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.