IPL 2026: CSK के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस दिन मैदान पर वापसी करेंगे MS Dhoni!

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये सीजन बेहद ही खराब रहा है. टीम ने अब तक खेले 3 मैचों में हार का सामना किया है. हर किसी की उम्मीद एम एस धोनी के ऊपर टिकी है. ऐसे में उनको लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. आइए आपको बताते हैं कि उनकी वापसी मैदान पर कब तक हो सकती है.

jacket (15)
1 / 6

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए आईपीएल 2026 अभी तक खराब रहा है. टीम ने ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेले 3 मैचों में हार का सामना किया है. टीम दूसरी टीमों के घर में तो हार ही रही है दूसरी तरफ अपने घर चेपॉक में भी हालत खस्ता नजर आ रही है. फ्रेंचाइजी की आस टीम को 5 बार चैंपियन बना चुके महेंद्र सिंह धोनी पर टिकी हुई. उनकी वापसी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जिसे सुन सीएसके के फैंस खुश हो जाएंगे.

विज्ञापन

चोट के चलते नहीं खेल रहे धोनी

चोट के चलते नहीं खेल रहे धोनी2 / 6

एमएस धोनी काल्फ स्ट्रेन इंजरी के चलते टूर्नामेंट में अभी तक नहीं खेल पाए हैं. चेन्नई से बाहर होने वाले मैचों में वो टीम के साथ ट्रैवल तक नहीं कर रहे हैं. हालांकि, सीएसके के आखिरी मुकाबले से पहले उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास जरूर किया है.

विज्ञापन

2 दिनों में होगा फिटनेस टेस्ट

2 दिनों में होगा फिटनेस टेस्ट3 / 6

इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार धोनी अगले 2 दिनों में अपने फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे, जो कि अगले मैच में उनकी उपलब्धता को तय करेगा. ये मुकाबला चेन्नई में ही होना है. ऐसे में टीम और फैंस दोनों को ही आस होगी कि इस मैच मुकाबले तक फिट हो जाएं.

कब होगा CSK का अगला मैच?

कब होगा CSK का अगला मैच?4 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 अप्रैल को होना है. इस मैच में चेन्नई की टीम किसी भी हाल में जीत हासिल करने के लिए उतरेगी. इस मैच में डेवाल्ड ब्रेविस भी वापसी करते हुए दिख सकते हैं.धोनी और ब्रेविस की वापसी टीम के लिए काफी अहम होगी.

विज्ञापन

धोनी को मिस कर रही CSK

धोनी को मिस कर रही CSK5 / 6

इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का प्रदर्शन इस सीजन खराब ही रहा है. टीम ने अब तक खेले तीनों मैचों में हार का सामना किया है. पहले मैच में टीम को राजस्थान रॉयल्स तो वहीं दूसरे मैच में पंजाब किंग्स और तीसरे मैच में आरसीबी के हाथों हार का सामना किया. धोनी को टीम काफी मिस कर रही है और उनकी जरूरत साफ नजर आ रही है.

RCB के हाथों मिली करारी हार

RCB के हाथों मिली करारी हार6 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को आरसीबी के हाथों करारी हार का सामना किया है. इस बार टूर्नामेंट में सीएसके की गेंदबाजी पूरी तरह से लचर नजर आ रही है. पहले मैच में टीम के गेंदबाजों ने 12 ओवरों में लक्ष्य हासिल करवा दिया था. इसके बाद बाकी दोनों मैचों में गेंदबाजों ने 200 से ज्यादा रन खर्च किए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन