Indian Cricket Team
विज्ञापन

Video: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द, एक नहीं 2 को बनाया जाएगा कप्तान

IND vs SL: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी20 क्रिकेट सीरीज खेली जा रही है। भारत इस सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाए हुए है। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया को श्रीलंका का दौरा करना है। श्रीलंका दौरे पर रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। ऐसे में बीसीसीआई जल्द ही इस दौरे के लिए नए कप्तान की घोषणा करेगा।

IND vs SL: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जिसमें भारत ने 2-1 से बढ़त हासिल की हुई है। टीम इंडिया को अभी 2 मैच और खेलने हैं। इसके बाद टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर जाएगी। श्रीलंका के दौरे पर वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

भारत और श्रीलंका के बीच 26 जुलाई से 3 वनडे और 3 टी20 क्रिकेट मैच की सीरीज शुरू होगी। इसमें हिस्सा लेने वाली टीम इंडिया के नाम का भी जल्द ही ऐलान किया जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर भी टीम के साथ होंगे। रोहित शर्मा को आराम दिए जाने के बाद टीम की कमान टी20 मैच में हार्दिक पांड्या और वनडे मैच में केएल राहुल को सौंपी जा सकती है। वहीं, टीम में कौन से खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है और रोहित शर्मा टीम के साथ कब जुड़ेंगे? ये जानने के लिए पूरा वीडियो देखें- 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ