CT 2025: 'पाकिस्तान आकर भारत का प्यार भूल जाएंगे विराट कोहली...', शाहिद अफरीदी ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कही बड़ी बात

Shahid Afridi Champions Trophy: पाकिस्तान अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट को लेकर तैयारी कर रहा है। इसे लेकर शाहिद अफरीदी ने अपनी राय रखी है। उन्होंने विराट कोहली को लेकर भी अपनी बात कही है।

Shahid Afridi Champions Trophy

Shahid Afridi

Shahid Afridi Champions Trophy: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इसका आयोजन पाकिस्तान में होगा। जहां 19 फरवरी से लेकर 9 मार्च 2025 के बीच इसका आयोजन किया जाएगा। हालांकि भारत का पाकिस्तान जाना तय नहीं है। कहा जा रहा है कि बीसीसीआई ने इसके लिए दुबई और श्रीलंका के न्यूट्रल वेन्यू की मांग की है। इस बीच पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान सामने आया है। शाहिद ने न्यूज 24 स्पोर्ट्स से खास बातचीत में उन्होंने कई मुद्दों पर बात की।

विज्ञापन

सभी को एक साथ आकर बात करनी होगी 

शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान टीम में बदलाव पर कहा- आपको सिस्टम को टाइम देना होगा। आप हर साल नए चेयरमैन लाते हैं। हर साल नया सिस्टम आता है तो इससे काम नहीं चलता। सभी लोगों को एक टेबल पर बैठकर बातचीत करनी होगी। शाहिद ने कहा- कोई भी चेयरमैन बने, उसे कम से कम तीन साल देने चाहिए। जब चेयरमैन तीन साल रहेगा, तो कप्तान भी कम से कम तीन साल बना रहेगा। जो इश्यूज हैं, उन्हें ढूंढ़ना पड़ेगा। जब सही बंदा सही जगह पर बैठे तो काम चल सकता है। पाकिस्तान टीम परफॉर्मेंस की जगह है। यहां खाना-पीना, ट्रेनिंग के नाम पर कुछ भी नहीं चल सकता।

विज्ञापन

टीम इंडिया का वैलकम 

शाहिद ने चैंपियंस ट्रॉफी के सवाल पर कहा- मैं इंडियन टीम को वैलकम करता हूं। टीम इंडिया को पाकिस्तान आना चाहिए। पाकिस्तान टीम भी जब टूर करती थी तो उसे इंडिया में काफी इज्जत और प्यार मिलता था। इसी तरह जब इंडियन टीम पाकिस्तान आई तो उन्हें भी प्यार और सम्मान मिला। सभी ने इसे खूब एंजॉय किया। शाहिद ने कहा- क्रिकेटर्स के टूर को सियासत से दूर रखना चाहिए। इससे अच्छी सियासत कुछ भी नहीं है कि मुल्क में आपस में क्रिकेट खेला जा रहा है। मैं हमेशा कहता हूं क्रिकेट से अच्छी कोई डिप्लोमेसी कोई नहीं हो सकती है।

विज्ञापन

विराट कोहली को इंवाइट 

शाहिद ने विराट कोहली के सवाल पर कहा- विराट कोहली को पाकिस्तान में इतना प्यार मिलेगा, वो भारत का प्यार भूल जाएगा। विराट कोहली का इंडिया में बहुत क्रेज है। पाकिस्तान में उन्हें लोग बहुत पसंद करते हैं। यहां तक कि वो मेरा भी फेवरेट प्लेयर है। मेरा मानना है कि उन्हें टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास नहीं लेना चाहिए था। वह फॉर्म में है और फिट है। उसे टी-20 खेलना चाहिए। उनके होने से दूसरे खिलाड़ियों को सपोर्ट मिलेगा। जो लोग विराट से सीख सकते हैं, वह किसी और से नहीं सीख सकते।

विज्ञापन

शुभमन गिल के अंदर काबिलियत

सचिन विराट के बाद भारत का स्टार ओपनर कौन बनेगा? इस सवाल के जवाब में शाहिद ने कहा- मुझे शुभमन गिल के अंदर वो काबिलियत नजर आती है। आईपीएल की वजह से कई खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है। स्थिति यह है कि भारत की दो टीमें बन सकती हैं। शाहिद ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट की बेहतरी के लिए लोगों को डोमेस्टिक क्रिकेट से ही आगे बढ़ाना होगा। ताकि उनका माइंडसेट चेंज रहे।

विज्ञापन

बाबर आजम का लिया नाम 

आज की जनरेशन के हिसाब से सबसे बेहतरीन प्लेयर कौन है? इसके जवाब में शाहिद ने कहा- विराट कोहली और बाबर आजम। बाबर आजम कंसिस्टेंट परफॉर्मर हैं। फास्ट बॉलिंग में मुझे जसप्रीत बुमराह पसंद है। शाहीन अफरीदी भी बेहतरीन हैं। कप्तान के तौर पर कौन पसंद हैं? इस सवाल के जवाब में शाहिद ने कहा- स्पिनर में मुझे राशिद खान और कुलदीप यादव पसंद हैं। शाहिद ने सूर्या के सवाल पर कहा- मुझे लगता है कि सूर्यकुमार यादव को और खेलने दें। जिस तरह से धोनी ने मैच जितवाए हैं, वैसा ही वे करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ