
IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह की फिटनेस अपडेट आई, सीरीज से पहले इंग्लैंड घबराई
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
India vs England Test Series: टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां 20 जून से दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। ये सीरीज अगस्त तक चलने वाली है। इस सीरीज में युवा भारतीय टीम की कड़ी परीक्षा होने वाली है, क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। वहीं इस सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।
सीरीज से पहले रिपोर्ट सामने आ रही थी कि बुमराह इस सीरीज के सभी मैच नहीं खेल पाएंगे, लेकिन अब बुमराह की फिटनेस अपडेट सामने आई है। बुमराह नेट्सट पर जमकर गेंदबाजी कर रहे हैं, उनकी गेंदबाजी से कोच मोर्ने मोर्कल भी काफी प्रभावित है। टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल का कहना है कि बुमराह की फिटनेस से मैनेजमेंट भी अब संतुष्ट है। जो टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी है।
वीडियो में देखें पूरी जानकारी…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: