
IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट से पहले ऋषभ पंत ने ढूंढी स्विंग की 'काट', कितना कामयाब होगा प्लान?
Edited By Mohan Kumar

Edited By Mohan Kumar
Rishabh Pant: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज अब एडिलेड पहुंच चुकी है। सीरीज का दूसरा मैच अब एडिलेड ओवल मैदान पर खेला जाएगा, जो कि पिंक बॉल टेस्ट होगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसकी बानगी प्रैक्टिस सेशन के दौरान देखने को मिली, जहां विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कुछ अलग तरीके से ही प्रैक्टिस करते नजर आए। पंत को यहां क्रीज से थोड़ा आगे जाकर तेज गेंदबाजों के खिलाफ प्रैक्टिस करते देखा गया।
पंत इस तरह कहीं ना कहीं पिंक बॉल की शाइन और स्विंग खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि व्हाइट बॉल के मुकाबले पिंक बॉल ज्यादा स्विंग होती है। दोनों टीमें छह दिसंबर से एडिलेड में भिडे़ंगी। टीम इंडिया इस सीरीज का पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त ले चुकी है, ऐसे में कंगारू टीम की कोशिश सीरीज में वापसी पर है।
पूरी खबर के लिए वीडियो देखें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: