हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WCL 2025 में India Champions का बुरा हाल, एक जीत को तरस रही युवी की सेना, पाकिस्तान कर रहा कमाल

WCL 2025: युवराज सिंह की कप्तानी में इंग्लैंड की सरजमीं पर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में इंडिया चैंपियंस का हाल बेहाल है।

विज्ञापन
Indian Champions

WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में टीम इंडिया का हाल बेहाल है। युवराज सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम अब तक एक भी मैच में जीत का स्वाद नहीं चख सकी है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में खेलने से इनकार कर दिया था। वहीं, दूसरे मैच में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों करारी हार का मुंह देखना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा और उन्हें 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी। 203 रन बनाने के बावजूद युवराज की सेना कंगारू टीम से पार नहीं पार सकी। इंग्लैंड के खिलाफ भी भारतीय टीम का हाल बेहाल रहा। इंग्लिश टीम से मिले 224 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम 8 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी। टीम की ओर से युसूफ पठान ने 29 गेंदों में 52 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola