बॉक्स ऑफिस पर हुई फ्लॉप, OTT पर आते ही छाई ‘रोमांचकम’ फिल्म, टॉप 10 में बनाई जगह

OTT Trending: अगर आप ओटीटी पर देखने के लिए कोई बेहतरीन साउथ फिल्म सर्च कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताने वाले हैं, जो सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन यह मूवी ओटीटी पर आते ही जलवा दिखा रही है. फिल्म में आपको जबरदस्त रोमांस और कॉमेडी देखने को मिलने वाला है.

Romanchakam Film
1 / 5
OTT पर आते ही छाई ‘रोमांचकम’ फिल्म (PIC- Netflix India, Youtube)

ओटीटी पर हर वीक कई जोनर की फिल्म और सीरीज जारी की जाती है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती है. अगर आप भी इस वीकेंड परिवार संग देखने के लिए कोई बेहतरीन फिल्म सर्च कर रहे हैं, तो साउथ सिनेमा की मूवी ‘रोमांचकम’ आपके लिए काफी बेस्ट ऑप्शन है. इस मूवी में रोमांस और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने को मिलने वाला है. यह फिल्म एक ऐसे इंसान के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो डेटिंग ऐप और प्यार के चक्कर में बुरी तरह फंस जाता है.  

विज्ञापन

‘रोमांचकम’ फिल्म

‘रोमांचकम’ फिल्म 2 / 5

आपको बता दें कि इस मूवी में हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ-साथ शादार रोमांस की भी दिखाया गया है. अगर आपको रोम-कॉम वाली फिल्में देखना पसंद है, तो यह मूवी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है. इस मूवी की कहानी डिजिटल युग को बड़ी ही सादगी के साथ पेश किया है. यह मूवी इन दिनों ओटीटी पर खूब पसंद की जा रही है.

विज्ञापन

‘रोमांचकम’ फिल्म कैसी है?

‘रोमांचकम’ फिल्म कैसी है?3 / 5

हम साउथ सिनेमा की जिस फिल्म का जिक्र कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि ‘रोमांचकम’ (Romanchakam) है. यह फिल्म 1 अक्टूबर को ओटीटी पर स्ट्रीम की गई है. इस मूवी में सुमंत प्रभास और अनंतिका सनिलकुमार अहम किरदार में नजर आए हैं. यह एक एक तेलुगु भाषा की फिल्म है.

‘रोमांचकम’ फिल्म कहां देखें?

‘रोमांचकम’ फिल्म कहां देखें?4 / 5

सुमंत प्रभास और अनंतिका सनिलकुमार की फिल्म ‘रोमांचकम’ (Romanchakam) की कहानी की बात करें, तो यह मूवी एक एंटरप्रेन्योर अन्वेश नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो एक डेटिंग ऐप का एक स्टार्टअप शुरू करता है. लेकिन कहानी में उस वक्त ट्विस्ट आता है, जब उसे चेन्नई में रहने वाली मैथिली नाम की एक लड़की से प्यार हो जाता है. इस मूवी में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को बड़े ही सादगी के साथ पेश किया है.

विज्ञापन

‘रोमांचकम’ फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म

‘रोमांचकम’ फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म5 / 5

अगर आपको रोमांस कॉमेडी और सस्पेंस से भरी फिल्में देखना पसंद है, तो आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए. बता दें कि यह फिल्म 2 सितंबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. लेकिन यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. लेकिन अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जारी कर दी गई है और टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन