ऋतुराज गायकवाड़ की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में रहे फ्लॉप, टीम इंडिया से हो सकती है छुट्टी

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बार फिर निराश किया है. वो पहले मैच में भी रन नहीं बना पाए. दूसरे वनडे में भी उनका बुरा हाल रहा.

Ruturaj Gaikwad

गायकवाड़ ने दो मैचों में किया निराश (Image: Instagram/ruutu.131)

Ruturaj Gaikwad: भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. पहले वनडे में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन देखने को मिला था. दूसरे वनडे में भी कुछ ऐसा ही हाल है. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ बैक टू बैक मैच में फेल रहे हैं. अब उनकी खराब फॉर्म पर सवाल खड़े हो रहे हैं. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में गायकवाड़ ने खुद को साबित करने की कोशिश की थी लेकिन अब न्यूजीलैंड दौरे के लिए उनकी जगह खतरे में लग रही है. एक तरह से कहा जाए तो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने उनकी पोल खुल गई है.

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़ का खराब फॉर्म

ऋतुराज गायकवाड़ टीम इंडिया की वनडे टीम में अपनी जगह पक्की करना चाह रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करके उन्होंने दावा भी ठोका. इसके बाद बाद उन्हें इंडिया ए की कप्तानी भी सौंपी गई. ऐसा लगा था कि ऑस्ट्रेलिया ए के वो बवाल मचाएंगे लेकिन ये नहीं हो पाया. पहले वनडे में गायकवाड़ 30 गेंदों में 15 रन ही बना पाए. दूसरे वनडे में भी उनका बुरा हाल हो गया. 5 गेंदों में वो 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम को पांच वनडे मैच खेलने हैं. बहुत जल्द टीम का ऐलान कर दिया जाएगा. अब न्यूजीलैंड दौरे पर गायकवाड़ का जाना मुश्किल लग रहा है. नंबर-4 पर उनका खेलना मुश्किल लग रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो खुद को साबित कर सकते थे लेकिन उन्होंने मौका गंवा दिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चोट की मार झेल रही भारतीय टीम, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, BCCI CoE रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

पहले मैच में भारतीय टीम को मिली हार

भारतीय टीम को पहले वनडे में हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 10 विकेट खोकर 274 रन बनाए. ऐसा लगा था कि टीम इंडिया आसानी से मैच जीत जाएगी लेकिन बल्लेबाज फ्लॉप रहे. भारत की पूरी टीम 149 रन पर ढेर हो गई. भारत को 125 रनों से हार का सामना करना पड़ा. टॉप ऑर्डर का कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया. रजत पाटीदार ने 51 बॉल पर 53 रनों की पारी खेली थी लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला पाए. दूसरे वनडे में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने निराश किया है. साई सुदर्शन, देवदत्त ​पडिक्कल और ऋतुराज गायकवाड़ बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए. पडिक्कल भी दोनों मैचों में रन नहीं बना पाए हैं. वो भी फ्लॉप रहे हैं. अब ये देखना होगा का गायकवाड़ तीसरे वनडे में कमबैक करेंगे या नहीं. अगर उनका बल्ला फ्लॉप रहा तो न्यूजीलैंड दौरे पर जाना मुश्किल हो जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ