---विज्ञापन---

IND vs NZ: रिंकू ने मांगी ट्रॉफी, तो कप्तान सूर्या ने कर दिया इनकार! जीत के असली हीरो को ऐसे दिया ‘तोहफा’

Team India Trophy Celebration: टीम इंडिया की न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खत्म हो गई है. भारतीय टीम ने 4-1 से कीवी टीम को पराजित कर दिया. इस सीरीज के बाद का एक मोमेंट काफी वायरल हो रहा है, जहां कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रिंकू सिंह को ट्रॉफी सौंपने से मना कर दिया और किसी अन्य खिलाड़ी को मौका दिया.

Author Written By: Ujjaval Palanpure | Updated: Feb 1, 2026 13:29
Share :
सूर्या ने दी इस मैच विनर को ट्रॉफी

Team India Trophy Celebration: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का समापन हो गया है. भारत ने 4-1 से सीरीज अपने नाम की और अब टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया पूरे आत्मविश्वास के साथ जाने वाली है. सीरीज समापन के बाद बीसीसीआई ने एक वीडियो पोस्ट की, जहां कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ट्रॉफी ली. एमएस धोनी की तरह ही सूर्या भी अमूमन सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी युवा प्लेयर्स को देते हैं. इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया. यहां एक मजेदार मोमेंट देखने को मिला, जो काफी वायरल हो रहा है.

सूर्या ने जीत के असली हीरो को दिया मौका

जीत के बाद जब टीम इंडिया सेलिब्रेशन के लिए खड़ी थी, तभी रिंकू सिंह बीच में मौजूद थे. उन्होंने कप्तान सूर्या से ट्रॉफी मांगी लेकिन उन्होंने मना कर दिया. यादव ने पांचवें टी20 मैच में जीत के असली हीरो ईशान किशन को ट्रॉफी थमाई. किशन और रिंकू ने बाद में साथ में ट्रॉफी उठाते हुए भारत की सीरीज जीत को सेलिब्रेट किया. रिंकू सिंह को पहले भी कई बार ट्रॉफी उठाने का मौका मिला है. ईशान लंबे समय बाद टीम में वापस आए हैं, इसी कारण उन्हें सूर्या ने ये खास तोहफा दिया. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup से पहले बैन होगा पाकिस्तानी खिलाड़ी? गेंदबाजी एक्शन को लेकर ऑस्ट्रेलिया कर सकता है ICC से शिकायत

---विज्ञापन---
First published on: Feb 01, 2026 01:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.