T20 World Cup से पहले बैन होगा पाकिस्तानी खिलाड़ी? गेंदबाजी एक्शन को लेकर ऑस्ट्रेलिया कर सकता है ICC से शिकायत

Usman Tariq Bowling Action: पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक विवादों में नजर आ रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कैमरून ग्रीन ने उनके गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाए. संभावना है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ICC को उस्मान के एक्शन पर जांच करने के लिए कहे. उनका एक्शन गलत साबित हुआ, तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 से उस्मान गेंदबाजी करने से बैन भी हो सकते हैं.

Usman Tariq Bowling Action

पाक गेंदबाज के एक्शन पर सवाल

Usman Tariq Bowling Action: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान का गेंदबाज विवादों में नजर आ रहा है. ऑस्ट्रेलिया टीम अभी पाकिस्तान दौरे पर है, जहां दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. दूसरे टी20 में पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक का एक्शन काफी चर्चा का विषय रहा. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरून ग्रीन आउट होने के बाद बेहद गुस्से में नजर आए. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अब ICC से उस्मान के गेंदबाजी एक्शन को लेकर शिकायत कर सकता है.

विज्ञापन

क्यों विवादों में पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक?

उस्मान तारिक शुरुआत से ही अपने गेंदबाजी एक्शन के कारण चर्चा का विषय रहे हैं. उनपर अमूमन चकिंग (15 डिग्री एंगल से ज्यादा हाथ बेंड) करने के आरोप लगते आए हैं. पाकिस्तान ने दूसरे टी20 मैच में तारिक को जगह दी. ऑस्ट्रेलिया 196 रन चेज कर रही थी और कैमरून ग्रीन उनकी सबसे बड़ी उम्मीद बनकर क्रीज पर खड़े थे.

विज्ञापन

ग्रीन 35 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन अचानक उस्मान तारिक की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए. कैमरून ग्रीन जब पवेलियन लौट रहे थे, तब उन्होंने इशारा करते हुए उस्मान के एक्शन पर सवाल खड़े किए. बता दें कि तारिक गेंद डालने से पहले थोड़ी देर रुकते हैं. इस कारण से भी वो विवादों में रहते हैं.

ये भी पढ़ें:- ईशान किशन या संजू सैमसन, कौन करेगा ओपनिंग? T20 World Cup 2026 से पहले कप्तान सूर्या ने दिया जवाब!

विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उठा सकती है सख्त कदम?

उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर PSL 2024 और PSL 2025 में सवाल खड़े हो चुके हैं. बताया जाता है कि अंपायर्स ने उनके एक्शन के खिलाफ शिकायत भी की थी. हालांकि, उस समय उन्हें सस्पेंड नहीं किया गया था. कैमरून ग्रीन ने जिस तरह से नाराजगी दिखाई है, हो सकता है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया जल्द ही ICC से उस्मान तारिक के गेंदबाजी को लेकर शिकायत कर दें. टी20 वर्ल्ड कप बेहद करीब है और इसके पहले अगर तारिक का एक्शन गलत साबित हुआ, तो उन्हें गेंदबाजी करने से बैन भी किया जा सकता है. हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के शिकायत करने पर चीजें निर्भर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ