हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

CT 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने पर टीम इंडिया पर होगी करोड़ों की बारिश, रनर-अप के भी हाथ लगेगा जैकपॉट

Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में इस बार भारत और न्यूजीलैंड की टीमें हैं। खिताबी भिड़ंत में केवल ट्रॉफी ही दांव पर नहीं होगी, बल्कि करोड़ों रुपये की प्राइज मनी भी निशाने पर होगी।

विज्ञापन
India vs New Zealand

Champions Trophy 2025 Prize Money: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेला जाएगा। टीम इंडिया अगर तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने में सफल रही, तो फिर उस पर करोड़ों की बारिश होगी। वहीं अगर टीम हार भी जाती है, तो भी टीम के खाते में अच्छी खासी रकम जाएगी। चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता को मिलने वाली प्राइज मनी की बात करें तो यह आंकड़ा 19.5 करोड़ रुपये है।

वहीं जो टीम फाइनल में हारेगी, उसे भी आईसीसी की तरफ से 9.75 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी। इसके बाद अगर सेमीफाइनल में हारने वाली टीम की बात की जाए तो उन दो टीमों को 4.85 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। आईसीसी ने बताया है कि जो टीम टूर्नामेंट में पांचवां और छठा स्थान हासिल करेंगी, उन्हें तीन करोड़ रुपये दिए जाएंगे, वहीं नंबर सात और आठ पर रहने वाली टीम को 1.2 करोड़ रुपये की धनराशि दी जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें