Rohit Sharma
विज्ञापन

Team India की बस में किसने हथियाई रोहित शर्मा की सीट? दिलचस्प कहानी आई सामने

IND vs ENG: टीम इंडिया के बस में रोहित शर्मा की सीट कुछ दिनों खाली रही, लेकिन अब एक और स्टार खिलाड़ी ने उस जगह को ले लिया है। इंग्लैंड दौरे पर गए इस स्टार भारतीय खिलाड़ी ने अपनी सीट बदलने का कारण भी अब साफ कर दिया है।

IND vs ENG: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया। जिसके बाद 12 मई को विराट कोहली ने भी टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। इंग्लैंड के दौरे पर गई टीम इंडिया को इन 2 स्टार खिलाड़ियों की कमी खलेगी। टीम इंडिया के बस में रोहित शर्मा की सीट कुछ दिनों खाली रही, लेकिन अब एक और स्टार खिलाड़ी ने उस जगह को ले लिया है। इंग्लैंड दौरे पर गए इस स्टार भारतीय खिलाड़ी ने अपनी सीट बदलने का कारण भी अब साफ कर दिया है।

किस खिलाड़ी ने हथियाई रोहित शर्मा की सीट? 

दिग्गज रोहित शर्मा टीम बस में ड्राइवर के ठीक पीछे वाली सीट पर बैठे नजर आते हैं। जहां पर उनका साथ रवींद्र जडेजा देते हैं। रोहित के संन्यास के बाद जडेजा अकेले ही बैठे नजर आ रहे थे। अब रोहित की जगह स्पिनर कुलदीप यादव ने ले ली है। उन्होंने इसका कारण भी बताते हुए कहा, ‘मैं रोहित भाई की जगह कभी नहीं ले सकता हूं। बस इतना है कि मैं जड्डू भाई के साथ ज्यादा समय बिताना चाहता हूं। स्पिनर के रूप में ये मेरे लिए अहम है। अश्विन भाई नहीं हैं। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। ऐसे में मेरे लिए जड्डू भाई के साथ रहना काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। जडेजा को स्पिन पार्टनर के रूप में पाकर बेहद खुश हूं। उनके साथ गेंदबाजी करने में मजा आएगा।’ ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ