IND vs ENG: साल 2018 में करुण नायर टीम इंडिया से बाहर हुए। जिसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा खेला, लेकिन उसके बाद भी उनका कमबैक नहीं हुआ। इसके बाद भी नायर हिम्मत नहीं हारे और घरेलू क्रिकेट में मेहनत रहे। अब उन्हें उस मेहनत का फल मिला है। 7 सालों के बाद करुण दोबारा टीम का हिस्सा बने हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले अब करुण नायर ने अपने बुरे दिनों को याद करके बहुत बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने पूर्व खिलाड़ी की सलाह को इंग्रोर कर दिया था, जिससे वो आज बेहद खुश हैं।
करुण नायर ने किया बड़ा खुलासा
भारतीय टीम में वापसी करने वाले करुण नायर को एक समय स्टार खिलाड़ी ने संन्यास लेने की सलाह दी थी। जिससे वो लीग क्रिकेट खेलकर पैसा कमा सके। उस समय नायर ने उस सलाह को नहीं माना था। डेली मेल को दिए इंटरव्यू में नायर ने कहा, ‘मुझे अभी भी याद है कि एक प्रमुख भारतीय क्रिकेटर ने मुझे फोन करके कहा था कि तुम्हें रिटायरमेंट ले लेना चाहिए, क्योंकि इन लीगों में मिलने वाला पैसा मुझे सुरक्षित रखेगा। ऐसा करना आसान होता, लेकिन मुझे पता था कि पैसे के बावजूद मैं इतनी आसानी से संन्यास लेने के लिए खुद को कोसता।’
धमाकेदार वापसी करने में सफल हुए नायर
अपनी इसी इंटरव्यू में करुण नायर ने कहा, ‘मैं फिर से भारत के लिए खेलना के लिए गिवअप नहीं करना चाहता था। यह सिर्फ दो साल पहले की बात है और देखिए हम अब कहां हैं। यह पागलपन है, लेकिन अंदर से, मुझे पता था कि मैं काफी अच्छा हूं।’
टीम इंडिया से बाहर होने के बाद करुण नायर ने काउंटी क्रिकेट खेला। जहां पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी में भी नायर ने कमाल की बल्लेबाजी की। जिसके कारण ही अब वो इंग्लैंड के खिलाफ दोबारा खेलने को पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं।