हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs ENG: बदल गया है मैच का समय! इतने बजे से खेले जाएंगे वनडे सीरीज के सभी मुकाबले

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा। रोहित-कोहली इस सीरीज में अपनी खोई हुई फॉर्म को तलाशने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।

विज्ञापन
IND vs ENG

IND vs ENG ODI Timings: टी-20 में इंग्लैंड को 4-1 से रौंदने के बाद अब टीम इंडिया वनडे में रंग जमाने को तैयार है। विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत कई सीनियर खिलाड़ियों की एकदिवसीय सीरीज में वापसी होने जा रही है। रोहित-कोहली अपनी खोई हुई फॉर्म को तलाशने के इरादे से भी मैदान पर उतरेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी के लिहाज से इस सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि, वनडे सीरीज के मुकाबले नए समय पर खेले जाएंगे। टी-20 इंटरनेशनल मैचों की शुरुआत शाम 7 बजे होती थी, लेकिन एकदिवसीय मुकाबले दिन में एक बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।

इंग्लैंड की टीम टी-20 में मिली हार का हिसाब वनडे में चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाना है। इंग्लैंड ने पहले वनडे मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। जो रूट की 15 महीने बाद एकदिवसीय टीम में वापसी हुई है। वहीं, साकिब महमूद को भी टीम में शामिल किया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें