हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: इन 4 खिलाड़ियों के टीम से बाहर होने का खतरा, इंग्लैंड के खिलाफ करना होगा अच्छा प्रदर्शन

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला मैच 2 जनवरी को खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के पास टी-20 टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका होगा।

विज्ञापन

IND vs ENG: भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता में खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया के चार खिलाड़ियों पर सभी की नजर टिकी हुई है। इन खिलाड़ियों का हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में अगर ये इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो उन्हें ड्रॉप भी किया जा सकता है। इस लिस्ट में पहला नाम अभिषेक शर्मा का है। सलामी बल्लेबाज के रूप में अभी तक अभिषेक शर्मा कुछ खास नही कर पाए हैं। ऐसे में उन पर भी अब अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव है।

इसके अलावा रिंकू सिंह भी फॉर्म से जूझते हुए नजर आ रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी वो कुछ खास नहीं कर पाए थे। वो भी इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा करना चाहेंगे। हर्षित राणा का ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। वो भी इंग्लैंड के खिलाफ खुद को साबित करना चाहेंगे। धुव्र जुरेल का टी20 क्रिकेट में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने 2 मैचो में 6 रन बनाए हैं। ऐसे में उनके पास भी टी20 टीम के लिए अपनी दावेदारी पेश करने का मौका होगा। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola