हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: बुमराह-आकाश दीप ने भारत को फॉलोऑन की शर्मिंदगी से बचाया, बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AUS: गाबा टेस्ट मैच में बुमराह और आकाश दीप ने ऐतिहासिक साझेदारी कर भारत को फॉलोऑन खेलने की शर्मिंदगी से बचा लिया है। दोनों ने आखिरी विकेट के लिए अभी तक 39 रन की साझेदारी कर ली है।

विज्ञापन

IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने चौथे दिन स्टंप्स तक 9 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के लिए इस मैच में जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप ने संकटमोचक की भूमिका अदा की। दोनों ने ही ऐतिहासिक साझेदारी कर भारत को फॉलोऑन खेलने की शर्मिंदगी से बचा लिया है। दोनों ही बल्लेबाजों ने आखिरी विकेट के लिए 39 रन जोड़ लिए हैं। इस मैच में आकाशदीप 27 और बुमराह 10 रन बनाकर चौथे दिन नाबाद लौटे। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

दरअसल, इंडियन क्रिकेट के इतिहास में ये पहली बार हुआ जब फॉलोऑन बचाने के लिए आखिरी विकेट के बल्लेबाजों ने 33 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी की है। उनके अलावा टीम इंडिया को फॉलोऑन बचाने में ओपनर केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी ने भी अहम योगदान दिया। केएल राहुल ने 84 रन की पारी खेली जबकि रवींद्र जडेजा ने 77 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा नितीश रेड्डी ने भी 16 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola