हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी को दूसरे T20 मैच में मौका नहीं मिलने पर फैंस नाराज, गंभीर-अय्यर पर दिखाया गुस्सा

IND vs AFG: टीम इंडिया आज अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा टी-20 मुकाबला खेल रही है. दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भी 15 साल के स्टार वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला है. जिसके कारण ही फैंस बहुत ज्यादा निराश है.

विज्ञापन
Vaibhav Sooryavanshi को प्लेइंग 11 में नहीं मिला मौका (Pic Credit- ANI)

IND vs AFG: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली थी. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के शुरू होने से पहले फैंस को उम्मीद थी कि वो पहले मैच से ही प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पहले टी-20 मुकाबले में वैभव बेंच पर ही बैठे हुए नजर आए. जहां पर संजू सैमसन बल्ले के साथ फेल हो गए थे. ऐसे में दूसरे मैच में उनकी वापसी की उम्मीद थी. टीम मैनेजमेंट ने जब वैभव को दूसरे मैच में भी मौका नहीं दिया, तो फैंस टीम मैनेजमेंट से बहुत नाराज नजर आ रहे हैं. 

सूर्यवंशी को मौका नहीं मिलने से नाराज हुए फैंस 

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भी वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिल सका. टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को ही प्लेइंग 11 में बरकरार रखा है. टीम मैनेजमेंट सिर्फ 1 पारी के कारण ही संजू को बाहर का रास्ता नहीं दिखाना चाहती है. वहीं अभिषेक शर्मा ने पिछले मुकाबले में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. हालांकि फैंस का मानना है कि टीम मैनेजमेंट वैभव को नहीं खिला कर गलती कर रही है. मौजूदा समय में सूर्यवंशी बहुत ही शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. ऐसे में मैनेजमेंट को उनके इस फॉर्म का पूरा फायदा उठाना चाहिए. जिसके कारण ही सोशल मीडिया पर फैंस कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर को भला-बुरा भी बोल रहे हैं. हालांकि तीसरे मुकाबले में सूर्यवंशी को चांस मिल सकता है. 

ये भी पढ़ें: IND vs WI: वनडे टीम के सिलेक्शन को लेकर आई 5 बड़ी अपडेट, स्टार खिलाड़ियों की वापसी लगभग पक्की

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola