IND vs WI: वनडे टीम के सिलेक्शन को लेकर आई 5 बड़ी अपडेट, स्टार खिलाड़ियों की वापसी लगभग पक्की

IND vs WI: टीम इंडिया आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिए अगली सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने वाली है. ये सीरीज बहुत ही अहम होने वाली है. ऐसे में इस दौरान टीम इंडिया के चयनकर्ता कुछ स्टार खिलाड़ियों की टीम में वापसी करा सकते हैं

Team India
1 / 6
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल (Pic Credit- ANI)

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम को 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान 16 सितंबर को हो सकता है. एशियन गेम्स 2026 के कारण इस सीरीज में कई स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नहीं नजर आने वाले हैं. ऐसे में चयनकर्ताओं को कुछ बड़े फैसले करने होंगे. पीटीआई की नई रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया में कई स्टार खिलाड़ियों की वापसी लगभग तय नजर आ रही है. जिसमें दिग्गज का नाम भी शामिल है. (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत2 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी लंबे समय से टीम इंडिया के लिए वनडे फॉर्मेट नहीं खेल रहे हैं. हालांकि एशियन गेम्स 2026 में ईशान किशन के खेलने से टीम में जगह खाली हुई है. ऐसी स्थिति में ऋषभ पंत को कमबैक करने का सुनहरा मौका मिल सकता है. पंत टेस्ट फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित कर रहे हैं. (Pic Credit-Rishabh Pant Instagram)  

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या3 / 6

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी इंजरी के कारण लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में टीम उनकी वापसी को लेकर भी बात कर रही थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम मैनेजमेंट अब पांड्या को कमबैक का मौका दे सकती है. पांड्या वनडे फॉर्मेट में अगले 15 महीनों तक बहुत ही अहम खिलाड़ी साबित होने वाले हैं.  (Pic Credit- ANI) 

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा 4 / 6

स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल वनडे सीरीज में नहीं खेलने वाले हैं. वो फिलहाल टी-20 टीम के लिए ही खेलते हुए नजर आएंगे. ऐसे में भारतीय चयनकर्ताओं को एक बार फिर से अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की तरफ जाना पड़ा सकता है. जडेजा के पास खुद को दोबारा साबित करने का बहुत अच्छा मौका मिलने वाला है. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज  5 / 6

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी लंबे समय के बाद वनडे टीम में मौका मिल सकता है. जसप्रीत बुमराह भी एशियन गेम्स 2026 में खेलने वाले हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनकी जगह लेने के लिए सिराज को बुला सकती है. सिराज की वापसी होने पर भारतीय गेंदबाजी में अनुभव भी नजर आएगा. (Pic Credit- ANI) 

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़6 / 6

टी-20 कप्तान होने के कारण श्रेयस अय्यर एशियन गेम्स 2026 में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. ऐसे समय में उनकी जगह वनडे टीम में ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी हो सकती है. गायकवाड़ लंबे समय से वनडे में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी उनकी टीम में वापसी नहीं हो रही थी. अब उन्हें दोबारा वो मौका मिल सकता है. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन