हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2025: पहले क्वालिफायर और एलिमिनेटर मैच पर बारिश का साया! समझिए मुकाबला रद्द होने पर किसका होगा फायदा

IPL 2025: आईपीएल 2025 के पहले क्वालिफायर और एलिमिनेटर मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है।

विज्ञापन
IPL 2025

IPL 2025: आईपीएल 2025 के पहले क्वालिफायर में पंजाब किंग्स ने अपनी जगह पक्की कर ली है। क्वालिफायर की दूसरी टीम का फैसला आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले मैच से मिलेगा। इस मुकाबले में अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीत दर्ज करने में सफल रहती है, तो टीम टॉप 2 में फिनिश करेगी। आरसीबी अगर इस मुकाबले में हार जाती है, तो गुजरात टाइटंस पंजाब किंग्स से पहले क्वालिफायर में भिड़ेगी।

पहला क्वालिफायर और एलिमिनेटर मुकाबला चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाना है। इन दोनों ही मैचों पर बारिश का साया मंडरा रहा है। चंडीगढ़ में मौसम विभाग के डायरेक्ट सुरिंदर पॉल ने 29 और 30 मई को बारिश की संभावना जताई है। बारिश होने की स्थिति में कम से कम 5 ओवर का मैच कराने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि, अगर बारिश बहुत ज्यादा तेज होती है और एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती है, तो इस सिचुएशन में प्वाइंट्स टेबल में ज्यादा पॉइंट अर्जित करने वाली टीम को अगली स्टेज का टिकट मिल जाएगा। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola