हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: मीन राशि वालों को इस चीज के लेन-देन से मिलेगा लाभ, होगी अच्छी खासी कमाई

Horoscope 2026: मीन राशि वालों को लेन-देन के मामले में संपत्ति से लाभ हो सकता है. मीन राशि वालों के लिए साल औसत रहने वाला है लेकिन इससे लाभ होने की उम्मीद है. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Horoscope 2026: मीन राशि के सुख, संपत्ति और माता भाव का स्वामी बुध होता है. बुध की स्थिति को देखते हुए ही आपके जीवन में संपत्ति से संबंधित चीजों का अनुमान लगाते हैं. मीन राशि वालों को साल 2026 में संपत्ति खरीदने और बेचने से लाभ हो सकता है. आपके लिए साल औसत रहने वाला है. इससे आपको अधिक लाभ और नुकसान नहीं होगा. लेकिन आप फर्जी संपत्ति के सौदे से बचें.

आपके सामने 2026 में कोई बड़ी बाधा नहीं आएगी. पैतृक संपत्ति के मामले में समय ठीक नहीं है. अगर आपकी पैतृक संपत्ति पर कोई विवाद है तो इसको लेकर कोई फैसला न लें. किसी करीबी पर संपत्ति के मामले में भरोसा न करें. अगर मकान बनाने या घर में काम करवाने का सोच रहे हें तो आपके लिए साल शुभ साबित हो सकता है. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिये गए वीडियो को देखें.

ये भी पढ़ें – Numerology: परफेक्ट लाइफ पार्टनर बनते हैं इस मूलांक के लोग, खुद से ज्यादा करते हैं जीवनसाथी की परवाह

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola