Numerology: परफेक्ट लाइफ पार्टनर बनते हैं इस मूलांक के लोग, खुद से ज्यादा करते हैं जीवनसाथी की परवाह

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके मूलांक का पता कर सकते हैं. मूलांक से व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और जीवन के बारे में जान सकते हैं. आपको ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे जो बेहद रोमांटिक होते हैं और पार्टनर को खुश रखते हैं.

Numerology

Photo Credit- News24GFX

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 6 के लोगों को बेहद रोमांटिक माना जाता है. यह लोग प्यार के मामले में बहुत लकी होते हैं. यह अपने पार्टनर से खूब प्यार करते हैं और पार्टनर को खुश रखने की हर संभव कोशिश करते हैं. बता दें कि, मूलांक 6 के स्वामी ग्रह शुक्र देव हैं. शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण और रिश्तों का कारक माना जाता है. इसके प्रभाव से मूलांक 6 वालों की लव लाइफ अच्छी होती है. यह लोग अक्सर प्रेम से भरपूर, भावुक और रिश्तों को महत्व देने वाले होते हैं. इन लोगों का प्रेम और वैवाहिक जीवन अच्छा होता है.

विज्ञापन

मूलांक 6 जन्म तारीख

अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्म तारीख को जोड़कर मूलांक का पता लगाते हैं. अगर किसी का जन्म 27 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 2 प्लस 7 यानी 9 होगा. इस प्रकार किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. मूलांक 6 वाले लोग पार्टनर को खुश रखते हैं और रिश्ते को बेहतर बनाए रखने का हर प्रयास करते हैं.

विज्ञापन

प्यार के प्रति समर्पित और वफादार

मूलांक 6 वाले लोगों का प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन बेहद अच्छा होता है. यह लोग अपने प्यार के प्रति समर्पित होते हैं. यह रिश्ते को लेकर हमेशा वफादार रहते हैं. मूलांक 6 वाले लोग पूरी ईमानदारी से रिश्ता निभाते हैं और पार्टनर की हर खुशी का ध्यान रखते हैं. यह पार्टनर की खुशी के लिए अपनी परवाह भी नहीं करते हैं. यह हमेशा पार्टनर के साथ खड़े रहते हैं.

विज्ञापन

अपनी इन्हीं खासियत के कारण कई बार इन लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. यह खुद जितना प्रयास करते हैं पार्टनर से उतनी ही उम्मीद करते हैं. उम्मीद पूरी न होने पर यह लोग आहत होते हैं. इसके कारण रिश्ते में तनाव पैदा हो सकता है. मूलांक 6 वालों को अपनी लव लाइफ को बेहतर और खुशहाल बनाने के लिए भावनाओं पर नियंत्रण और अपेक्षाओं को काबू में रखने की कोशिश करनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ