हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: 2 या 3 मार्च, कब होगा होलिका दहन? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए शुभ मुहूर्त

Holi 2026 Exact Date: फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर होली के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है. ऐसे में चंद्र ग्रहण के कारण होलिका दहन की तारीख को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ है. होलिका दहन कब किया जाएगा चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Holi 2026 Exact Date: फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है. इस दिन होलिका दहन होता है और अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है. होली के पर्व को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है. होली मनाने को लेकर लोग भ्रम में हैं. 2 या 3 मार्च किस दिन होलिका दहन करना सही होगा और धुलंडी कब मनाई जाएगी इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं.

होलिका दहन कभी भी भद्रा काल में नहीं किया जाता है. जहां भद्रा में होली जलाई जाती है वह नगर या क्षेत्र नष्ट होने की कगार पर आ जाता है. भद्रा में होली जलाने से बचना चाहिए. फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2 मार्च को शाम 5 बजकर 20 मिनट से लग रही है. 3 मार्च को सुबह 4 बजकर 56 मिनट तक भद्रा रहेगी. इस दौरान होलिका दहन नहीं कर सकते हैं. होलिका दहन 3 तारीख की सुबह 4 बजकर 56 मिनट से लेकर 5 बजकर 45 मिनट तक होली जला सकते हैं. होलिका दहन के बाद 4 मार्च को रंगों वाली होली मनाई जाएगी. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

ये भी पढ़ें – Holi 2026: होली पर खूब होते हैं टोने-टोटके, बचाव ही है इसका सबसे बड़ा उपाय, जानिए तरीका

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola