Assembly Elections 2024: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद सभी पार्टियां इसकी तैयारी में जुट गई हैं। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में विधानसभा चुनावों को लेकर बैठक हुई। बता दें पार्टी ने हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र चुनाव की रणनीति बनाने और लागू करने के लिए वॉर रूम पहले ही तैयार कर लिए हैं।
बैठक में इन वॉर रूम के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के वॉर रूम अध्यक्ष की जिम्मेदारी चल्लावंशी चंद्र रेड्डी को मिली है। इसी तरह हरियाणा में नवीन शर्मा और जम्मू-कश्मीर में गोकुल बुटैल को वॉर रूम का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा साशिकांत सेनथिल राष्ट्रीय वॉर रूम के अध्यक्ष बने रहेंगे। बैठक में कानून, मानवाधिकार और आरटीआई विभाग का गठन भी हुआ है। विभाग में वरिष्ठ पैनल और कार्यकारी पैनल के सदस्यों के नामों का भी ऐलान किया गया है। वरिष्ठ पैनल में सलमान खुर्शीद, विवेक तन्खा, हरिन रावल और अन्य कांग्रेस नेताओं का नाम है। वहीं, कार्यकारी पैनल में मुहम्मद अली खान, अमन पंवार, उमर होडा, ईशा बख्शी समेत अन्य कांग्रेस नेता शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: आसमान से AC की शक्ल में गिरी मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मंजर
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
19 hrs agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
20 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
21 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines