हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ईशान किशन की विदाई से टूटा हार्दिक पांड्या का दिल, बोले- पूरी टीम को खलेगी 'पॉकेट डायनेमो' की कमी

हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस से ईशान किशन की विदाई होने पर भावुक पोस्ट शेयर किया है। मुंबई के कप्तान के मुताबिक, पूरी टीम को विकेटकीपर बल्लेबाज की कमी खलेगी।

विज्ञापन
Ishan Kishan

Ishan Kishan Hardik Pandya: ईशान किशन और मुंबई इंडियंस का साथ छूट चुका है। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान को 11.25 करोड़ की बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल किया। ईशान लंबे समय तक मुंबई के खेमे का हिस्सा रहे और उन्होंने टीम को लेकर इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया। इस बीच, मुंबई के नए कप्तान हार्दिक पांड्या का भी ईशान की विदाई से दिल टूट गया है। हार्दिक ने एक इंटरव्यू में कहा कि पूरी टीम को ईशान की कमी खलेगी। एमआई के कैप्टन के मुताबिक, ईशान टीम के माहौल को खुशनुमा रखते थे और वह हर किसी को हंसाते रहते थे।

हार्दिक ने ईशान को मुंबई इंडियंस का ‘पॉकेट डायनेमो’ करार दिया। उन्होंने माना कि जब टीम ईशान को रिटेन नहीं कर पाई, तभी हर किसी को लग गया था कि उन्हें मेगा ऑक्शन में फिर से वापस पाना काफी मुश्किल होगा। मुंबई इंडियंस के कप्तान के मुताबिक, ईशान के पास जिस तरह का हुनर मौजूद है, उसको देखते हुए उनके लिए बड़ी बोली लगना तय ही था। आईपीएल 2025 में ईशान सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से रंग जमाते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: शिखर धवन का डेब्यू नहीं हुआ यादगार, 14 गेंदों में काम तमाम, नहीं छोड़ सके छाप

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola