हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बढ़ेगा इस राशि के लोगों का खर्चा, भटकेगा मन और होगा नुकसान

Libra Horoscope 2025: आने वाले कुछ दिन ओर तुला राशिवालों को ग्रहों के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ेगा. हालांकि कुछ बातों पर ध्यान देकर तुला राशिवाले मुश्किल समय से बच भी सकते हैं. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि 30 सितंबर 2025 तक तुला राशिवालों को किन-किन चीजों को लेकर सावधान रहना होगा.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Libra Horoscope 2025: शास्त्रों में 9 ग्रहों का उल्लेख मिलता है, जिनकी समय-समय पर चाल बदलती है. ऐसे में कुछ लोगों को कभी किसी ग्रह से लाभ होता है, वहीं कुछ राशियों को ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव का सामना करना पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस समय तुला राशिवालों की कुंडली के आजीविका भाव में धन, वैभव, लग्जरी लाइफ और प्रेम के दाता शुक्र देव बैठे हैं, जबकि आमदनी के स्थान पर आत्मा, मान-सम्मान, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता के दाता सूर्य की स्थिति है. इसके अलावा कुछ ग्रहों का अशुभ प्रभाव भी पड़ रहा है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, कार्यक्षेत्र में उनका मन नहीं लगेगा, बल्कि एकाग्रता भंग हो सकती है. साझेदारी में काम कर रहे जातकों को अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा, नहीं तो नुकसान होना पक्का है.

इस दौरान तुला राशि के जातक जल्दबाजी में कोई काम न करें और संभलकर आर्थिक योजनाएं बनाएं क्योंकि खर्चों के बढ़ने की संभावना है. इसके अलावा निवेश भी सोच-समझकर करें. यदि आप तुला राशिवालों के वैवाहिक जीवन के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Surya Grahan 2025: 21 सितंबर को 4 घंटे 24 मिनट तक लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें अमेरिका-पाकिस्तान समेत किन देशों में नहीं आएगा नजर?

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola