Ghaziabad Youtuber Praveen Chaudhary Kidnapping Case

घड़ी ने कैसे बचाई किडनैप हुए यूट्यूबर की जान, डेढ़ करोड़ वसूलने को हुई थी किडनैपिंग

Ghaziabad Youtuber Praveen Chaudhary Kidnapping Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कुछ बदमाशों ने मिलकर एक यूट्यूबर को उसी की गाड़ी में किडनैप कर लिया। हालांकि घड़ी ने यूट्यूबर की जान बचा ली।

Ghaziabad Youtuber Kidnapped: गाजियाबाद में कुछ बदमाशों ने एक यूट्यूबर का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने उसी की कार में यूट्यूबर के हाथ बांध कर आंखों पर पट्टी बांध दी। इसके बाद बदमाश बिना कुछ बोले लगातार 2 घंटे तक यूट्यूबर को पीटते रहे। फिर उन्होंने कार मथुरा की तरफ मोड़ दी। बदमाशों ने यूट्यूबर से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी और रकम ना देने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। हालांकि यूपी पुलिस ने घड़ी की मदद से यूट्यूबर को ढूंढ निकाला।

दरअसल यूट्यूबर प्रवीण चौधरी ने हाथों में एप्पल कंपनी की स्मार्टवॉच पहनी थीं। इसी घड़ी की लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस बदमाशों तक पहुंच गई। पुलिस के अनुसार कोरोना काल में प्रवीण चौधरी की नौकरी चली गई थी। ऐसे में उन्होंने तिरंगा गेमिंग ऐप की शुरुआत की। इस ऐप पर कई लोग सट्टाबजारी करते थे। दिल्ली के एक कारोबारी राहुल को इस ऐप पर डेढ़ करोड़ रुपये का घाटा हुआ। उसने दोस्त के साथ मिलकर गेमिंग ऐप के मालिक और यूट्यूबर प्रवीण को किडनैप कर लिया। देखें वीडियो…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ