Vaibhav Sooryavanshi
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में अटक गया डेब्यू! कारण जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

Team India: आईपीएल 2026 में जिस अंदाज में वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. उसके बाद से वो भारतीय क्रिकेट टीम में आ गए हैं. फिलहाल वो टीम इंडिया के अगले बड़े सुपरस्टार बनते नजर आ रहा है. हालांकि अब उनके डेब्यू सीरीज को लेकर एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है.

Team India: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. जिसके कारण ही वो फैंस के पसंदीदा खिलाड़ी बनते जा रहे हैं. मौजूदा समय में फैंस उनके बारे में जानना चाहते हैं. आईपीएल 2026 के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी को इंडिया ए की टीम में मौका मिला. जहां पर भी उन्होंने बहुत ज्यादा प्रभावित किया है. अब इंडिया के लिए भी आयरलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में उनके डेब्यू की खबरें आ रही थी. जिस पर अब बड़ा संकट मंडरा रहा है.  

वैभव सूर्यवंशी का अटक सकता है डेब्यू  

15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपना डेब्यू कर सकते हैं. हालांकि अब आयरलैंड दौरे पर ही संकट मंडरा रहा है. दरअसल सीरीज के दोनों मुकाबले बेलफास्ट में 26 और 28 जून को होने वाले हैं. वहीं फिलहाल बेलफास्ट में फिलहाल हिंसा हो रही है. आयरलैंड के लोग देश में रह रहे बाहरी लोगों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में यहां पर मुकाबला खेल पाना फिलहाल मुश्किल लग रहा है. हालांकि मौजूदा समय में आयरलैंड की पुलिस स्थिति को संभालने का प्रयास कर रही है. अगर स्थिति संभली, तो ही टीम इंडिया बेलफास्ट में खेलती हुई नजर आएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ