---विज्ञापन---

टीम इंडिया की हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर पर सवालों की बौछार, संजू-वैभव को लेकर दिया बड़ा बयान

Gautam Gambhir: भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20I मैच में हार मिली. इसके बाद गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए, जहां उन पर सवालों की बौछार हुई. गंभीर ने अलग-अलग विषयों पर बात की.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए गौतम गंभीर (Image: AI Generated/Edited)
---खबर नीचे जारी है---

Gautam Gambhir: टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में हुए तीसरे T20I मैच में हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही और 76 रन पर ऑलआउट हो गई. 125 रन से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. इस शर्मनाक हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर आए. इसी बीच रिपोर्टर्स ने उन पर सवालों की बौछार कर दी. गंभीर ने अलग-अलग मुद्दों पर बात की और संजू सैमसन को लेकर भी बड़ा बयान दिया.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर का बड़ा बयान

गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया की हार को लेकर बात की. उनका मानना था कि टीम कंडीशन्स को समझने में असफल रही. इसके अलावा उन्होंने संजू सैमसन के फ्यूचर पर उठे सवाल का जवाब देते हुए बताया कि उनकी कभी भी टीम में वापसी हो सकती है. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को लेकर इशारों-इशारों में बात की और बताया कि टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए ही बदलाव किए गए थे. उन्होंने यह भी माना कि भारतीय T20I टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है, इसी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ रहा है.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें:- ENG vs IND: तीसरे T20I में गौतम गंभीर के इस फैसले पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर, LIVE टीवी पर उड़ाई ‘धज्जियां’

First published on: Jul 08, 2026 12:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola