ENG vs IND: तीसरे T20I में गौतम गंभीर के इस फैसले पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर, LIVE टीवी पर उड़ाई 'धज्जियां'

Gautam Gambhir: टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20I मैच में 125 रनों से हार का सामना करना पड़ा. मैच के दौरान गौतम गंभीर के एक फैसले को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर भड़क उठे.

team india gautam gambhir
1 / 6

Gautam Gambhir: इंग्लैंड ने तीसरे T20I मैच में टीम इंडिया को करारी शिकस्त दी. नॉटिंघम में हुए इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया और 76 रन पर टीम ऑलआउट हो गई. मैच के दौरान गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक को गुस्सा दिला दिया. लाइव टीवी पर उन्होंने गंभीर के फैसले की आलोचना की और बड़े सवाल खड़े किए. (Image: AI Generated and Twitter/X)

विज्ञापन

हर्षित राणा को किया गया प्रमोट

हर्षित राणा को किया गया प्रमोट2 / 6

टीम इंडिया 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी लेकिन पावरप्ले में ही उन्होंने 5 विकेट गंवा दिए. टीम मैनेजमेंट ने इसके बाद चौंकाने वाला फैसला किया. उन्होंने शिवम दुबे के बजाय हर्षित राणा को प्रमोट कर दिया. (Image: Twitter/X)

विज्ञापन

हर्षित को प्रमोट करने पर क्या बोले दिनेश कार्तिक?

हर्षित को प्रमोट करने पर क्या बोले दिनेश कार्तिक?3 / 6

दिनेश कार्तिक इंग्लिश कमेंट्री टीम का हिस्सा थे और दुबे से पहले हर्षित को बल्लेबाजी पर भेजने को लेकर वो भड़क गए. उन्होंने कहा, 'क्या आप सीरियस हैं? शिवम दुबे से पहले हर्षित राणा गए. आप इसे लेकर सीरियस नहीं हैं.' (Image: Twitter/X)

टीम मैनेजमेंट पर खड़े किए सवाल

टीम मैनेजमेंट पर खड़े किए सवाल4 / 6

दिनेश कार्तिक ने गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा, 'क्या वो (टीम मैनेजमेंट) शिवम दुबे पर इस स्टेज पर भरोसा नहीं कर सकते? इसके बावजूद उन्होंने हर्षित राणा को प्रमोट किया. मुझे नहीं लगता कि यह चीजों के साथ आगे बढ़ने का सही तरीका है. (Image: Twitter/X)

विज्ञापन

125 रन से टीम इंडिया को मिली हार

125 रन से टीम इंडिया को मिली हार5 / 6

201 रनों का बड़ा लक्ष्य चेज करना आसान नहीं था. शुरुआत में ही भारतीय टीम ने विकेट गंवा दिए. कोई भी बल्लेबाज 13 रन से अधिक नहीं बना पाया और 11.4 ओवरों में ही टीम इंडिया 76 रन पर ऑलआउट हो गई. (Image: Twitter/X)

2-0 से आगे है इंग्लैंड

2-0 से आगे है इंग्लैंड6 / 6

इंग्लैंड और भारत के बीच पहला T20I मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. दूसरे और तीसरे T20I में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की. अब वो 2-0 से सीरीज में आगे है. टीम इंडिया को अब अगले दो मैच जीतकर सीरीज को ड्रॉ कराने की कोशिश करनी होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन