हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Exclusive: एशिया कप 2025 में नहीं चुने जाने पर मोहम्मद शमी का आया रिएक्शन, कहा-मैं एशिया कप के लिए उपलब्ध था

Mohammed Shami: एशिया कप 2025 के लिए मोहम्मद शमी को नहीं चुना गया। अब उनका रिएक्शन सामने आया है। शमी का कहना है कि वह मेगा इवेंट के लिए उपलब्ध थे।

विज्ञापन

Mohammed Shami: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है। फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा। एशिया कप के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। सूर्यकुमार यादव को कप्तानी दी गई है। तेज गेंदबाज के रूप में अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। एशिया कप के लिए मोहम्मद शमी को भारतीय टीम में मौका नहीं मिला है। अब शमी ने न्यूज 24 से बात करते हुए कहा है कि मैं एशिया कप के लिए उपलब्ध था। अगर मैं दलीप ट्रॉफी खेल सकता हूं तो टी-20 भी खेल सकता हूं। इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी को लेकर शमी ने कहा कि मैं किसी से कोई उम्मीद नहीं रखता। मैं केवल अपनी मेहनत पर भरोसा करता हूं। आप मुझे खिलाओगे तो मैं जरूर खेलूंगा। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola