हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: दिवाली की रात का ये उपाय बदल देगा जिंदगी, संपत्ति के साथ ऐश्वर्या की भी होगी प्राप्ति

Diwali 2025 Upay: धार्मिक दृष्टि से दिवाली का दिन बेहद खास होता है. इस दिन की गई पूजा और उपायों के सफल होने की संभावना अधिक होती है. आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको दिवाली की रात करने वाले एक ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे प्रत्येक व्यक्ति को धन, सुख, समृद्धि, संपत्ति के साथ ऐश्वर्या की भी प्राप्ति हो सकती है.

विज्ञापन
Caption- News 24 GFX

Diwali 2025 Upay: 20 अक्टूबर 2025 को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की विशेषतौर पर पूजा की जाएगी. दिवाली की रात पूजा-पाठ के अलावा कई परंपराएं भी निभाई जाती हैं. प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, दिवाली की रात श्रीसूक्त का पाठ करना भी बेहद शुभ होता है. श्रीसूक्त मां लक्ष्मी को समर्पित एक शक्तिशाली और प्रभावशाली मंत्र है, जिसे पढ़ने से बड़े से बड़े संकट से बचा जा सकता है. साथ ही मानसिक शांति मिलती है और सेहत में सुधार होता है. हालांकि, श्रीसूक्त का पाठ करते समय कई नियमों का पालन करना होता है.

जैसे कि सबसे पहले मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं और उन्हें लाल गुलाब, कमल का फूल या गुड़हल का फूल चढ़ाएं. इसके बाद ही पाठ पढ़ना आरंभ करें. यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको मां लक्ष्मी की कृपा से धन, वैभव, समृद्धि और ऐश्वर्या की प्राप्ति जरूर होगी. श्रीसूक्त पाठ के अन्य नियमों के बारे में जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2025: सोना-चांदी खरीदने के नहीं हैं पैसे तो धनतेरस पर खरीदें ये 6 चीजें, सालभर होगा लाभ

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola