हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: पहाड़गंज फ्लाइओवर के पास मिला काला बैग, दिल्ली पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

Video: दिल्ली में कार ब्लास्ट की हर एंगल से जांच की जा रही है. इसमें एक भी चीज को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है. घटना वाले क्षेत्र में पुलिस एक-एक चीज की जांच कर रही है. जांच में पुलिस को एक काले रंग का बैग मिला है.

विज्ञापन
Photo Credit- X

Video: सोमवार शाम दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में ब्लास्ट हुआ. इस ब्लास्ट में जांच टीमें कई जगह पर छापेमारी कर रही हैं. घटना वाले पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. ताजा जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज फ्लाइओवर के पास एक काले रंग का संदिग्ध बैग बरामद किया है. मौके पर पुलिस ने इलाके को घेरा और आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस किसी भी तरह से इस धमाके के पीछे के कारणों का पता लगाने में लगी है. इस बैग से धमाके से जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आने की संभावना है. बता दें कि दिल्ली पुलिस कल रात से ही दिल्ली के 3 इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है.

बता दें कि दिल्ली लाल किला के पास ब्लास्ट में अब तक कुल 9 लोगों की मौत हुई है. इसमें से 7 की पहचान की जा चुकी है. वहीं, दिल्ली में लाल किले के पास प्रारंभिक जांच की गई, तो इसमें अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल ऑयल और विस्फोटक डेटोनेटर के अंश मिले हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola