हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खाटू श्याम नगर पालिका में 1 वोट से कांग्रेस ने बीजेपी को दी मात, हाई कोर्ट ने कराया चुनाव

देश-दुनिया में मशहूर खाटू श्याम बाबा की नगरपालिका में BJP सिर्फ एक वोट से हार गई और कांग्रेस जीत गई. कांग्रेस समर्थक इसे बड़ी जीत मानकर जश्न मना रहे हैं, जबकि BJP में सन्नाटा पसरा है

विज्ञापन
खाटू श्याम नगर पालिका में 1 वोट से कांग्रेस ने बीजेपी को दी मात (Photo: ANI)

देश-दुनिया में मशहूर खाटू श्याम बाबा की नगरपालिका में BJP सिर्फ एक वोट से हार गई और कांग्रेस जीत गई. कांग्रेस समर्थक इसे बड़ी जीत मानकर जश्न मना रहे हैं, जबकि BJP में सन्नाटा पसरा है. आपको बता दें कि ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया था. दरअसल, खाटू श्याम नगरपालिका में 21 सितंबर को चुनाव हुए थे. पार्षदों को अपना चेयरमैन चुनना था. नगरपालिका में 20 पार्षद हैं और इन 20 पार्षदों को वोट डालना था. 21 तारीख को 20 में से 19 पार्षदों ने वोट डाले, लेकिन एक पार्षद वोट डालने नहीं पहुंचीं. उसके बाद बैलेट बॉक्स को सील करके सुरक्षित जगह पर रख दिया गया. इसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा. राजस्थान हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि जो 19 वोट पहले ही डाले जा चुके हैं, उनकी गिनती की जाए और यह गिनती कड़ी निगरानी और CCTV की देखरेख में होनी चाहिए.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola