डोनाल्ड ट्रंप को लगा बड़ा झटका, व्हाइट हाउस की नई सेक्रेटरी ने 5 दिन में छोड़ा पद, जानें क्यों लिया फैसला?

कैरोलिन लेविट के इस्तीफे के बाद केटी जकारिया को व्हाइट हाउस की नई प्रेस सचिव बनाया गया था, लेकिन पद संभालने के बाद 5 दिन के अंदर उन्होंने भी इस्तीफा दे दिया. आइए जानते हैं कि आखिर केटी ने अचानक पद छोड़ने का फैसला क्यों लिया?

katie zacharia | donald trump | white house

कैरोलिन लेविट के इस्तीफे के बाद केटी जकारिया को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया था. (Credit-ANI)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वाशिंगटन स्थित ऑफिशियल रेजिडेंस व्हाइट हाउस की नई प्रेस सचिव केटी जकारिया ने भी इस्तीफा दे दिया है. जकारिया ने 5 दिन के अंदर ही पद छोड़ा है. सोमवार को ही जकारिया ने पद संभाला था और मंगलवार को ही वे व्हाइट हाउस में पहली बार पत्रकारों से रूबरू हुई थीं. लेकिन मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए वे घबराई हुई लग रही थीं और उन्होंने पत्रकारों के केवल 3 सवालों का ही जवाब दिया. चर्चा है कि मीडिया ब्रीफिंग के बाद ही उन्होंने इस्तीफा देने का मन बनाया या फिर उन्हें हटा दिया गया. मामले में राष्ट्रपति ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

विज्ञापन

ट्रंप की जकारिया को फैसले पर विचार करने की सलाह

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया पद पर बने रहने पर विचार करें. व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ऐसा कहा तो संकेत मिले कि नई प्रेस सचिव भी पद छोड़ रही हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया ब्रीफिंग में जकारिया की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अगर मैं होता तो पद छोड़ने के बारे में फिर से सोचता. लेकिन जॉर्जिया की यात्रा से लौटने के बाद वे जकारिया से खुलकर बात करेंगे और पद छोड़ने या न छोड़ने का फैसला उन पर छोड़ेंगे, लेकिन उनके लौटने तक वे फैसले पर विचार करें. जल्दबाजी में लिए गए फैसले अकसर गलत ही साबित होते हैं.

विज्ञापन

बैकग्राउंड को लेकर पूछे गए सवालों से घबराईं जकारिया

राष्ट्रपति ट्रंप जॉर्जिया में एक राजनीतिक रैली के लिए व्हाइट हाउस से निकल रहे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की और बताया कि केटी जकारिया ने 5 दिन पहले ही प्रेस सचिव का पद संभाला, लेकिन पहली मीडिया ब्रीफिंग में ही वे लड़खड़ा गईं. अपने बैकग्राउंड को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर वे मीडिया के निशाने पर थीं और इस दौरान मीडिया ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया. लेकिन जकारिया वफादार समर्थक हैं. लेकिन जकारिया अमेरिकी सरकार की नेशनल स्पीकर के तौर पर काम करने के लिए उपयुक्त नहीं हैं. हालांकि जकारिया ने इस्तीफा भेज दिया है, लेकिन फिर भी जकारिया को सोचना चाहिए और बेहतर करने पर विचार करना चाहिए. अगर वे ऐसा नहीं कर पाएंगी तो उन्हें पद से हटाया जाएगा.

जकारिया से उनकी एजुकेशन और प्रोफेशन के बारे में पूछा

बता दें कि व्हाइट हाउस की नई प्रेस सेक्रेटरी जकारिया के बैकग्राउंड और रिज्यूमे को लेकर सवाल उठ रहे हैं. केटी जकारिया खुद को वकील बताती रही हैं. फॉक्स न्यूज और न्यूजमैक्स मीडिया आउटलेट्स में कमेंटेटर के तौर पर पहचान बनाई, लेकिन अपने इस प्रोफेशनल करियर के सबूत उन्होंने व्हाइट हाउस को नहीं दिए हैं. वे कहती हैं कि उन्होंने कई साल पहले एक बड़ी लॉ फर्म में काम किया था और बार काउंसिल का एग्जाम भी दिया था, लेकिन वे इसके सबूत भी नहीं दे पाईं. इसलिए उनकी नियुक्ति को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप पर भी सवाल उठ रहे हैं, जबकि जकारिया नियुक्त के समय ट्रंप के लिए सोशल मीडिया कंपनी में काम करती थी. पत्रकारों ने इसी को लेकर उनसे सवाल पूछे तो उन्होंने लड़खड़ाते हुए जवाब दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ