hardik pandya MI

हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर अब आया नया अपडेट, रेस में राजस्थान की टीम है आगे 

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद से ही मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के ट्रेड की खबरें चलने लगी है. लगातार हर महीने इस ट्रेड को लेकर नई-नई खबरें चलती हुई नजर आ रही है. फिलहाल पांड्या के पीछे 4 फ्रेंचाइजी भाग रही है.

Hardik Pandya: आईपीएल 2027 को लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम का नाम भी शामिल है. मुंबई की टीम फिलहाल अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को ट्रेड करना चाहती है. जिसके लिए कई टीमों ने अपनी दिलचस्पी दिखाई है. लेकिन अब तक किसी भी फ्रेंचाइजी के साथ डील फाइनल नहीं हो पाई है. फिलहाल पांड्या को अपने साथ जोड़ने के लिए 4 फ्रेंचाइजी पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. जिसमें राजस्थान रॉयल्स की टीम फिलहाल सबसे आगे है. 

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई नई रिपोर्ट 

स्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस टीम में नहीं बन रही है. जिसके कारण ही वो अब आगे बढ़ना चाहते हैं. फ्रेंचाइजी भी उन्हें ट्रेड करना चाहती है, लेकिन उसके बदले में टीम में कोई बड़ा स्टार खिलाड़ी चाहिए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स की टीम फिलहाल यशस्वी जायसवाल के साथ पांड्या को ट्रेड करना चाहती है. मुंबई की टीम भी एक भारतीय सलामी बल्लेबाज की तलाश में नजर आ रही है. जिसके कारण ही इस ट्रे़ड में दम नजर आ रहा है. इतना ही नहीं फिलहाल पांड्या के पीछे कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी नजर आ रहे हैं. इन तीनों फ्रेंचाइजी ने भी मुंबई को ऑफर दिया है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ