हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: यूपी की सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस ने बनाया 'मास्टरप्लान', लगवा दिए ये अनोखे बॉक्स

Congress Complaint Box Uttar Pradesh: कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही है। पार्टी ने सीधे जनता से कनेक्ट होने के लिए एक खास प्लान बनाया है।

विज्ञापन
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी।

Congress Complaint Box Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 में हुए थे। अगले चुनाव 2027 में प्रस्तावित हैं, लेकिन इससे पहले ही अगर वन नेशन, वन इलेक्शन लागू हो जाता है तो मौजूदा सरकार का कार्यकाल कम भी हो सकता है। इस बीच कांग्रेस ने यूपी की सत्ता में वापसी के लिए मास्टरप्लान बनाया है।

दरअसल, कांग्रेस ने सीधा जनता से कनेक्ट होने के लिए प्लानिंग की है। इसके लिए उसने यूपी में जगह-जगह कम्प्लेन बॉक्स लगवाए हैं। इन बॉक्स के जरिए लोग अपनी शिकायतों को सीधे कांग्रेस के नेताओं तक पहुंचा सकेंगे। इसके बाद नेता उन लोगों की मदद करेंगे।

ये भी पढ़ें: ‘1 देश 1 चुनाव’ पर विपक्ष को साधेंगे मोदी के 3 मंत्री; जानें किस-किसको मिली जिम्मेदारी?

विज्ञापन

कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने ये प्लान जनता का भरोसा जीतने के लिए बनाया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने खराब प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 2 सीटें ही जीतीं। हालांकि इस बार उसने इंडिया गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी और अन्य दलों के साथ चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस के मुकाबले अन्य दलों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: देशभर में कैसे लागू होगा वन नेशन वन इलेक्शन? 5 पॉइंट्स में जानें पूरी डिटेल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola