हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

देशभर में बुलडोजर एक्शन पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, देखें वीडियो

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा है कि सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथों समेत अन्य जगहों पर बने अवैध निर्माण पर ये निर्देश लागू नहीं होगा।

विज्ञापन

Bulldozer Justice: सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगा दी है। शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा कि सिविक एजेंसियां बिना अनुमति अब बुलडोजर से कोई तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं करेंगी। बता दें ये रोक 1 अक्टूबर 2024 तक लागू रहेगी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा है कि सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथों समेत अन्य जगहों पर बने अवैध निर्माण पर ये निर्देश लागू नहीं होगा।

सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि बुलडोजर एक्शन से राज्य सरकारें अपने यहां न्याय का रास्ता तय करें, राज्यों में कानूनी प्रक्रिया के तहत ही अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए। बता दें सुप्रीम कोर्ट में पेश याचिका जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में आरोपियों के खिलाफ अन्य एक्शन के साथ-साथ बुलडोजर एक्शन किया जा रहा है। आरोपियों का घर बुलडोजर से तोड़ा जा रहा था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola