---विज्ञापन---

Video: ‘कांग्रेस से कहा था राम मंदिर के लिए 1 करोड़ चंदा देना चाहिए’, जानें गौरव वल्लभ को हाईकमान से क्या मिला था जवाब?

News24 Budget Manthan 2026: प्रधानमंत्री मोदी की इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य गौरव वल्लभ ने बजट मंथन 2026 कार्यक्रम में कई खुलासे किए. कांग्रेस और राम मंदिर अयोध्या के बारे में बात करते हुए उन्होंने वो खुलासा किया, जिसके बारे में उन्होंने आज तक कहीं किसी मंच पर बात नहीं की.

Author Edited By : Khushbu Goyal
| Updated: Feb 2, 2026 13:45
Share :

Gourav Ballav in Budget Manthan 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किए गए बजट 2026-27 पर चर्चा के लिए News24 ने आज से ‘बजट मंथन’ कार्यक्रम आयोजित किया है, जिसके पहले मेहमान BJP के नेशनल स्पीकर और PM इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य गौरव वल्लभ रहे, जिनके साथ News24 के एग्जीक्यूटिव एडिटर मानक गुप्ता ने चर्चा की और गौरव वल्लभ से बजट को लेकर सवाल जवाब किए.

चर्चा के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए गौरव वल्लभ ने कहा कि 2019 में जब मैं कांग्रेस पार्टी का प्रवक्ता था तब मैंने पार्टी हाईकमान से कहा था कि भगवान श्री राम का मंदिर बन रहा है तो AICC को भी इसमें योगदान देना चाहिए, एक करोड़ का चंदा देना चाहिए. जवाब में मुझे कहा गया कि आप पंडित मदन मोहन मालवीय बनने की कोशिश कर रहे हो. अपनी सोच मदन मोहन मालवीय की तरह न रखो. मैंने कहा कि यह मेरा विचार है और लोकतांत्रिक देश का निवासी होने के नाते मुझे अपनी बात रखने का अधिकार है.

---विज्ञापन---

इसके अलावा उन्होंने महात्मा गांधी, मनरेगा और जीरामजी बिल को लेकर भी बात की. आइए जानते हैं कि News24 के बजट मंथन 2026 के मंच से गौरव वल्लभ ने क्या-क्या कहा?

---विज्ञापन---
First published on: Feb 02, 2026 01:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.