Bollywood Actress: बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखें हैं. आज हम आपको उस हसीना के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने ना सिर्फ ब्रेस्ट बल्कि लिवर कैंसर का भी सामना किया. हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस और मिस इंडिया रहीं नूतन की लाइफ आसान नहीं रही बल्कि उन्होंने अपनी लाइफ में कई मुश्किलों का सामना किया.
अभिनेत्री नूतन वो हसीना थीं, जिनका हर कोई दीवाना था. एक्ट्रेस की एक्टिंग को हर किसी का खूब प्यार मिलता था. नूतन स्टार भी बन गईं और कई रिकॉर्ड भी बना डाले. नूतन बॉलीवुड की पहचान बन गई थीं, लेकिन जानलेवा बीमारी कैंसर ने उन्हें घेर लिया था. आखिरी दिनों में नूतन की हालत बहुत दर्दनाक हो गई थी. नूतन को इस दुनिया से गए 33 साल बीत चुके हैं. ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.









