pakistan train hijack
विज्ञापन

Video: पाक आर्मी ने बंधकों को छुड़ाया या BLA ने खुद किया रिहा; किसके दावे में कितना दम?

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक का मुद्दा पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस हाईजैक में कई लोगों की जिंदगियां दांव पर लगी है। ऐसे में 144 से ज्यादा लोग अपनी जान बचाकर लौट आए हैं। मगर इसे लेकर पाक सेना और BLA के दावों में जमीन-आसमान का अंतर है।

BLA Pakistan Train Hijack Latest Update: पाकिस्तान में बीते दिन एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया था। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के आत्मघाती संगठन मजीद ब्रिगेड ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। पेशावर से क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस नामक इस ट्रेन में 450 से ज्यादा पैसेंजर्स सवार थे, जिसमें पुलिस और सेना के लोग भी शामिल हैं। इस ट्रेन हाईजैक को 24 घंटे से भी ज्यादा बीत चुके हैं, मगर ट्रेन को अभी तक हाईजैकर्स के चंगुल से नहीं छुड़ाया जा सका है।

144 से ज्यादा पैसेंजर्स को ट्रेन से रेस्क्यू किया गया है। पाक आर्मी का दावा है कि उन्होंने इन पैसेंजर्स को BLA के चंगुल से निकाला है। इस दौरान BLA के 16 आतंकियों को भी ढेर कर दिया गया है। हालांकि BLA ने पाक आर्मी के दावों को सिरे से नकारते हुए पैसेंजर्स को खुद रिहा करने की बात कही है। अब सवाल यह है किसका दावा कितना सही है? वीडियो में देखें पूरी रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ