हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विवादित बयान देकर फंस गए BJP प्रत्याशी! अखिलेश ने दिखाई वीडियो

Lok sabha election 2024: यूपी की गाजीपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी पारसनाथ राय ने कहा कि मैं चाणक्य का शिष्य हूं और नंदवंश का नाश कैसे हो यह मैं जानता हूं। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ये बयान दलितों और पिछड़ों का अपमान है।

विज्ञापन

Lok sabha election 2024: यूपी की गाजीपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी पारसनाथ राय का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दरसअल, बीते दिनों बीजेपी प्रत्याशी ने सपा पर तंज कसते हुए कहा था कि मैं एक शिक्षक हूं, चाणक्य का शिष्य हूं और नंदवंश का नाश कैसे हो यह मैं जानता हूं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जातिगत समीकरण टूट चुके हैं। अगर जातिगत समीकरण चलता तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं होते।

अखिलेश यादव ने जताई आपत्ति

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी प्रत्याशी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी प्रत्याशी का ये बयान घमंड से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि पारसनाथ का बयान सीधे तौर पर पिछड़े, दलितों  के वंश को खत्म करने की धमकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा अहंकार के नशे में चूर है और ये पिछड़ों और दलितों का अपमान है। उन्होंने कहा कि आज देशभर में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, क्षत्रिय, राजपूत, ठाकुर समेत अन्य सभी समाज बीजेपी के साथ नहीं है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola