---विज्ञापन---

PAK vs NZ सुपर-8 मैच रद्द होने से क्यों खुश हुए बाबर आजम और सलमान आगा? जानें वजह

Pakistan vs New Zealand: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सुपर-8 मुकाबला खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया.

Author Edited By : Sanjeet
| Updated: Feb 21, 2026 22:41
Share :
Pakistan vs New Zealand, T20 World Cup 2026

Pakistan vs New Zealand, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सुपर-8 मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा. इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते एक गेंद भी नहीं फेंका जा सका. यह मैच सेमीफाइनल के लिहाज से दोनों टीमों के लिए काफी अहम था. वहीं, मैच रद्द होने के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई, जिसमें पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा और बाबर आजम काफी खुश नजर आए.

ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि मैच रद्द होने के बाद बाबर-सलमान आखिर क्यों खुश हुए. दरअसल, मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों के बीच 1-1 बांट दिया गया और दोनों टीमों का पॉइंट्स टेबल में खाता भी खुल गया. पाकिस्तान की टीम जानती थी कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ यह मुकाबला हार भी सकती है और कीवी टीम आसानी से 2 अंक अपने नाम कर सकती थी. लेकिन मैच रद्द होने से पाकिस्तान को बिना मैच खेले ही एक अंक मिल गए और वह हार से बच गई. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- NZ vs PAK मैच रद्द होने के बाद बदला सुपर 8 का पॉइंट्स टेबल, सेमीफाइनल पर मंडराया खतरा

---विज्ञापन---
First published on: Feb 21, 2026 10:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.