NZ vs PAK मैच रद्द होने के बाद बदला सुपर 8 का पॉइंट्स टेबल, सेमीफाइनल पर मंडराया खतरा

ICC Mens T20 World Cup 2026 Super 8 Updated Points Table: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना था. लेकिन बारिश की वजह से मुकाबला रद्द हो गया, जिसके बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ.

Cricket News - 2026-02-21T221712.899

ICC Men’s T20 World Cup 2026 Super 8 Points Table Update: 21 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर 8 में पहला मुकाबला खेला जाना था, लेकिन कोलंबो में भारी बारिश की वजह से बिना एक गेंद फेंके ही मुकाबला रद्द हो गया. मुकाबला रद्द होने के बाद सुपर 8 के अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ. दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला. आइए एक नजर अंक तालिका पर डालते हैं.

विज्ञापन

बदल गई अंक तालिका

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला रद्द होने के बाद न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को 1-1 अंक मिल गया. ऐसे में ग्रुप 2 में न्यूजीलैंड 1 अंक के साथ पहले नंबर पर है, जबकि पाकिस्तान भी 1 अंक के बाद दूसरे नंबर पर है. वहीं, ग्रुप 1 में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे हैं. हालांकि इन टीमों ने अभी तक सुपर 8 में एक भी मैच नहीं खेला है.

विज्ञापन

सेमीफाइनल पर मंडराया खतरा

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को ये मैच रद्द होने के बाद नुकसान उठाना पड़ सकता है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला अहम था. सुपर 8 के लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं. प्रत्येक ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को अब एक हार सेमीफाइनल से दूर कर सकती है. इसके अलावा पाकिस्तान और श्रीलंका का आगामी मैच भी अगर बारिश के कारण रद्द होता है तो दोनों टीमो को नुकसान हो सकता है. 22 फरवरी को सुपर 8 का अब दूसरा मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा.

विज्ञापन

अंक तालिका ग्रुप 1

विज्ञापन
टीममैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)कोई परिणाम नहीं (N/R)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
🇳🇿 न्यूजीलैंड1000110.000
🇵🇰 पाकिस्तान1000110.000
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 इंग्लैंड–––––––
🇱🇰 श्रीलंका–––––––

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ