Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
PM Narendra Modi Statement: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम नरेंद्र मोदी के वरदान वाले बयान को लेकर उनके ऊपर निशाना साधा है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ओवैसी मंच पर संबोधित करते दिख रहे हैं। वे लोगों से पूछते हैं कि भाई, हम सब अपनी अम्मा के पेट से ही पैदा हुए हैं ना? भीड़ भी इसका जोरशोर से जवाब देती है। इसके बाद वे कहते हैं कि अल्लाह की रहमत के बाद मां ने उनको 9 महीने बाद पेट में पालकर जन्म दिया। ओवैसी इस दौरान विवादित शब्द भी प्रयोग करते हैं।
प्रधानमंत्री को वाहिद बताते हुए कहते हैं कि वे कह रहे हैं कि मैं बायोलॉजिकली पैदा नहीं हुआ। इस पर लोगों की हंसी छूटती है, तो ओवैसी टोकते हुए कहते हैं कि इसमें हंसने की कोई बात नहीं है? उन्होंने ऐसा कहा है। बाद में ओवैसी लोगों से पूछते हैं कि 130 करोड़ लोगों का पीएम है। भारत का संविधान भी लोगों को साइंटिफिक सोच पैदा करने की अनुमति देता है। इसके बाद ओवैसी और भी बयानबाजी देते हैं। यह पहली दफा नहीं है। इससे पहले भी ओवैसी पीएम मोदी पर तीखी बयानबाजी कर चुके हैं। आइए देखते हैं पूरी रिपोर्ट…
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.